अखिलेश ने पेश किया अपना पांचवा बजट, जानिये क्या है खास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश का आम बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री के रूप में अखिलेश का यह पांचवा बजट है। इस बार के बजट में 3.46 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। पिछले बजट की तुलना में इस बार 14.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गयी है। इस बार के बजट में अशासकीय शिक्षकों को भी मानदेय का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र पर ज्यादा जोर दिया गया है।

लखनऊ मेट्रो के 9 स्टेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरु होगा काम

Key announcements in Akhilesh Yadav 5th general budget of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के आम बजट की मुख्य झलकियां

  • अखिलेश सरकार में पहली बार राजकोषीय घाटा 4 फीसदी बढ़ा दिया गया है।
  • 39 लाख महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन दी जाएगी।
  • एमबीबीएस की सीट में को बढ़ाकर 1700 कर दिया गया है।
  • सूखा प्रभावित इलाकों के लिए चारा दाना कार्यक्रम की शुरुआत।
  • किसानों को 3 फीसदी की दर से कर्ज मिलेगा, इसके लिए 93212 करोड़ रुपए आवंटित किये गये हैं।
  • सूखाग्रस्त जिलों के लिए 2057 करोड़ जबकि गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 1336 करोड़ रुपए का आवंटन।
  • समजावादी पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए इस बार बजट आवंटित किया गया है।
  • समाजवादी पेंशन के लिए आवंटन राशि को बढ़ा दिया गया।
  • इंदिरा आवास के लिए 3162 करोड़ रुपए।
  • लोहिया आवास योजना के लिए 1779 करोड़ रुपए आवंटित किये गये।
  • बुंदेलखंड में सूखा प्रभावित इलाकों को राहत देने के लिए 500 करोड़ रुपए ट्यूबवेल के लिए दिये गये हैं।
  • गांव मे पुलों के लिए 630 करोड़, बिजली व्यवस्‍था के लिए 39,909 करोड़ रुपए।
  • कानपुर व बनारस की मेट्रो के लिए 50-50 करोड़ रुपए।
  • मलिहाबाद की आम मंडी को उन्नत बनाने के लिए 79 करोड़ रुपए।
  • शहरों को 22 घंटे बिजली मुहैया कराने का ऐलान।
  • आबकारी कर व वैट मे 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गयी है।
  • राजकीय मेडिकल कॉलेजों की संख्या में इजाफा करके इसे 16 कर दिया गया है।
  • ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल के लिए 4498 करोड़ रुपए का बजट।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+