UP : स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, केशव मौर्य को बनाया गया नेता सदन

लखनऊ, 10 अगस्त: योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को विधान परिषद में नेता सदन के पद से भी त्यागपत्र दे दिया। स्वतंत्र देव सिंह ने अपने इस्तीफे की वजह विभागीय व्यस्तता बताई है। स्वतंत्र देव सिंह की जगह अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद केशव प्रसाद मौर्य को उनकी जगह नेता सदन बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाए जाने की बधाई दी है।

 keshav prasad maurya is new leader of house in up assembly council after swatantra dev singh resigns

केशव प्रसाद मौर्य को बनाया गया नेता सदन

बता दें, पिछले दिनों ही स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। सिंह ने बुधवार को विधान परिषद में नेता सदन के पद से भी त्यागपत्र दे दिया। स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद केशव प्रसाद मौर्य को उनकी जगह नेता सदन बनाया गया है। इस बाबत प्रमुख सचिव विधान परिषद को पत्र मिला हैं। विधान परिषद में प्रमुख सचिव के कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है।

योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह को 20 मई को नेता सदन बनाया गया था। विधान परिषद में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी। इससे पहले 27 जुलाई को कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। स्वतंत्रदेव स‍िंह को 16 जुलाई, 2019 को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने 2022 का विधानसभा चुनाव जीता और सत्ता में वापसी की। उनका तीन साल का कार्यकाल 16 जुलाई, 2022 को पूरा हो गया था तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही स्वतंत्र देव ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। स्वतंत्र देव सिंह फिलहाल योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+