फ्लॉप होती फिल्मों ने बढ़ाई कैफ की मुश्किलें, पहुंची फतेहपुर सीकरी
आगरा। फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज अपनी हालिया रीलीज फिल्म बार बार देखो की सफलता के लिए आज फतेहपुर सीकरी के ख्वाजा शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर माथा टेकने पहुंची। कैटरीना कैफ यहां सफेद सलवार-सूट में पहुंची, उन्होंने अपना मुंह ढका हुआ था।

चिश्ती की दरगाह पर पहुंचकर कैटरीना ने चादर चढ़ाई और अपनी फिल्म की सफलता के लिए मन्नत का धागा भी बांधा।चिश्ती की दरगाह पर कैटरीना कैफ के आने की सूचना मिलते ही यहां के लोगों में उन्हें देखने की होड़ मच गई और बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए जमा होने लगे।
कैटरीना कैफ की फिल्म बार बार देखो 9 सितंबर को रीलीज हो गई है, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म का गाना काला चश्मा पहले ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है लेकिन फिल्म देखने के बाद लोगों ने कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इससे पहले भी कैटरीना कैफ चिश्ती की दरगाह पर आती रही है। इस साल वह फरवरी माह में भी यहां आई थी, उस वक्त उनकी फिल्म फितूर सिनेमाघरों में थी। उस वक्त भी वह सफेद लिबास में आई थी। कैटरीना कैफ चिश्ती की दरगाह पर छह बार आ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications