कमलेश तिवारी की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, बंद लिफाफे में आया 9 पन्नों का लेटर

लखनऊ। कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र के लातूर से आए एक पत्र के माध्यम से किरण तिवारी को हत्या की धमकी दी गई है। मामले में लखनऊ की नाका थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उधर, धमकी के बाद किरण तिवारी ने जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है।

9 पन्ने का लेटर, उर्दू भाषा में लिखी धमकी

9 पन्ने का लेटर, उर्दू भाषा में लिखी धमकी

किरण तिवारी के अनुसार, उन्होंने नाका थाने में महाराष्ट्र के लातूर निवासी गनेश नागो राव आप्टे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने बताया कि किरण तिवारी के नाम से 14 नवंबर की दोपहर खुर्शेदबाग स्थित घर के पते पर एक बंद लिफाफा भेजा गया था। लिफाफे में 9 पन्ने का एक पत्र निकला। दो पन्ने में उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ था।

महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर रही लखनऊ पुलिस

महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर रही लखनऊ पुलिस

किरण के अनुसार, उन्होंने उर्दू में लिखी बातों का अनुवाद कराया तो पता चला कि जान से मारने की धमकी दी गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्र महाराष्ट्र के लातूर के मुडखेड ताल्लुका स्थित शिवाजी चौक अंबेडकरनगर निवासी गनेश नागो राव आप्टे के नाम से भेजा गया है। अब मामले में लखनऊ पुलिस महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर रही है।

18 अक्टूबर को हुई थी कमलेश की हत्या

18 अक्टूबर को हुई थी कमलेश की हत्या

हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की 18 अक्टूबर की दोपहर उनके लखनऊ के खुर्शेदबाग स्थित कार्यालय में गुजरात से आए अशफाक व मोइनुद्दीन ने हत्या कर दी थी। दोनों भगवा कुर्ता पहनकर कमलेश से मिलने पहुंचे थे। इस हत्याकांड में अब तक पुलिस 13 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अभी तीन आरोपी नेपाल में छिपे होने की संभावना है। इन तीनों आरोपियों पर मुख्य आरोपियों की मदद करने का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+