Kalyan Singh Health Update: अभी नाजुक है कल्याण सिंह की हालत, हालचाल लेने PGI पहुंचे सीएम योगी

Kalyan Singh Health Update: अभी नाजुक है कल्याण सिंह की हालत, हालचाल लेने PGI पहुंचे सीएम योगी

लखनऊ, 27 जुलाई: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने कल्याण सिंह को लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर रखा हुआ है। मंगलवार 27 जुलाई को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। डॉक्टरों के मुताबिक, कल्याण सिंह की सेहत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वह लाइफ सेविंग सपोर्ट सिस्टम पर हैं।

Recommended Video

      पूर्व CM Kalyan Singh की हालत नाजुक, अस्पताल में हाल जाने पहुंचे CM Yogi | वनइंडिया हिंदी
      Kalyan Singh Health Update: ex cm kalyan singh health status is still critical

      वहीं, पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे। योगी अब तक कई बार अस्पताल आ चुके हैं। वो यहां आते हैं और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य का हाल जानते हैं। इसके पहले, सोमवार को किसी तरह का सुधार नहीं आने पर संक्रमण संबंधी जांचें कराई गई हैं। इन रिपोर्ट के आधार पर दवाओं की डोज कम या अधिक की जाएगी। संस्थान के निदेशक प्रो आरके धीमान ने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है।

      पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. आरके धीमन के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री को पीजीआई में भर्ती करने के बाद उनकी रिकवरी हो रही थी। इसी बीच सेप्सिस के कारण उन्हें सांस लेने में समस्या हुई। उनके फेफड़ों में परेशानी बढ़ गई। ऐसे में 18 जलाई को उन्हें हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क से नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया है। इंफेक्शन कंट्रोल के लिए एंटीबायोटिक और एन्टीफंगल दवाइयों का कोर्स भी शुरू कर दिया गया है। 20 जुलाई की रात में उनकी तबीयत और खराब हो गई, इसीलिए उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। अब किडनी में भी परेशानी देखी जा रही है। ऐसे में उन्हें डायलिसिस पर रखा गया है। उन पर एक्सपर्ट डॉक्टरों का पैनल लगातार नजर रख रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+