कैराना बना सियासी अखाड़ा, दिग्गज कूदे जोर-आजमाइश के लिए

लखनऊ। शामली के कैराना गांव में 350 हिंदू परिवारों का पलायन धीरे-धीरे सियासी अखाड़ा बनता जा रहा है। एक तरफ जहां यूपी पुलिस ने इस घटना से इनकार किया है तो भाजपा ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरना शुरु कर दिया है।

पूर्व रॉ अधिकारी का दावा, कैराना मामले में झूठ बोल रही यूपी पुलिस

Kairana is all set to become the political pitch in 2017 UP assembly election

मेनका गांधी बोले सब छोड़ना चाहेंगे यूपी

कैराना पलायन पर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि वो भी समय आयेगा जब हर कोई यूपी छोड़ना चाहेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में किसी भी तरह की कोई सुरक्षा नहीं है।

कैराना बना पाकिस्तान, 350 हिंदू परिवारों ने डर की वजह से छोड़ा शहर

किरन रिजिजू बोले घटना दुर्भाग्यपूर्ण

वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने का कहना है कि इस मामले में यूपी सरकार ने उन्हें आधिकारिक रुप से कुछ भी नहीं बताया है। हालांकि उन्होंने कि जो रिपोर्ट आ रही है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। रिजिजू ने कहा कि यूपी सरकार को इस मामले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, केंद्र प्रदेश की मदद को हर संभव तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस मामले की आधिकारिक रिपोर्ट भेजनी चाहिए।

अमित शाह ने अखिलेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया

इसस पहले इस मुद्दे पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि राज्य में हिंसा का माहौल बनता जा रहा है जोकि चिंता का विषय है। प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं से निपटनें में असमर्थ है।

क्या है कैराना का मामला

आपको बता दें कि मेरठ जिले के कैराना में 346 हिंदू परिवारों ने घर छोड़ दिया है, यही नहीं यहां के घरों में घर बिकाऊ लिखा हुआ है। कैराना के भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने इन परिवारों की सूचि भी जारी की है। उनका दावा है कि इलाके में सुरक्षा की कमी के चलते लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं।

देश के कानून मंत्री ने भी उठाये कानून-व्यवस्था पर सवाल

देश के कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि यूपी में मथुरा के बाद जिस तरह से कैराना की घटना हुई है उसने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था काफी बिगड़ गयी है। इस मामले के सामने आने के बदा सहारनपुर रेंज के डीआईजी एके राघवन का दावा है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

भाजपा सांसद हुकुम सिंह का दावा, और भी कई गांवों में हो रहा पलायन

कैराना में घर छोड़ने वालों की लिस्ट जारी करने वाले हुकुम सिंह का कहना है कि जहानपुरा गांव से पहले भी 60 हिंदू परिवार थे लेकिन अब वहां एक भी हिंदू परिवार नहीं है। यही नहीं पंजीठ गांव से भी लोग पलायन कर चुके हैं, लेकिन वह इस पलायन को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हुकुम सिंह ने कहा कि वह कैराना को कश्मीर नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि हफ्ता वसूली, रंगदारी, हत्या, महिलाओं से छेड़छाड़, रेप, लूट और मारपीट की वजह से लोग घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर नहीं बनने देंगे यूपी को- योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर से भाजपा के फायरब्रांड सांसद योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले पर बोलते हुए कहा कि वेस्ट यूपी को कश्मीर नहीं बनने दिया जाएगा। यहां सभी जिलों में हिंदुओं की जनसंख्या की न्यायिक जांच होनी चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा कि जो राजनीति लोगों को जाति, क्षेत्र, भाषा के आधार पर वोट बैंक के लिए बांट रही है उसे देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों से कम से कम अलग रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में जनसंख्या के आंकड़े पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, जम्मू कश्मीर, केरल में काफी चिंताजनक हैं। योगी ने कहा कि सपा सरकार में पिछले चार साल में 300 से अधिक दंगे हुए। वर्ष 2012 से 2014 के बीच हुए इन दंगों में निर्दोष हिंदुओं को जेल के भीतर डाल दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+