यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेज में आयेगी नौकरियों की बहार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयो और महाविद्यालयों में नौकरियों की बहार आने वाली है। यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने इस बात के संकेत दिये हैं। राम नाईक ने कहा कि विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में 30 फीसदी शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। जिन्हें भरने की कोशिश हो रही है और इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी बात चल रही है।

नाईक ने कहा कि रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन भी निकाले गये हैं और इन्हें भरने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि उन्होंने कुलपतियों के पद की अवधि को तीन से पांच साल बढ़ाने के सवाल को दरकिनार करते हुए कहा कि यह एक प्रक्रिया के तहत होता है।
राम नाईक ने कहा कि कुलपतियों की समयावधि को बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन हैं और इसे लागू करने के बारे में विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालयों में रोजगारपरक शिक्षा की वकालत भी की है।












Click it and Unblock the Notifications