'अब तक कितने पूर्व सैनिकों को नौकरी दी', 'अग्निवीरों' को नौकरी के ऐलान पर जयंत चौधरी का उद्योगपतियों से सवाल

लखनऊ, 20 जून: 'अग्निपथ' योजना के देशव्यापी विरोध के बीच विभिन्न राज्य सरकारों के बाद अब कॉरपोरेट संस्थाओं ने भी अग्निवीरों को अपने यहां नौकरियों में प्राथमिकता देने की बात कही है। कॉरपोरेट संस्थाओं की इन घोषणाओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के नेता और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। जयंत चौधरी ने कहा कि कॉरपोरेट संस्थाएं 'दबाव' में यह फैसला ले रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि कॉरपोरेट संस्थानों को बताना चाहिए कि उन्होंने कितने पूर्व सैनिकों को अपने यहां नौकरी दी है।

Recommended Video

    Agnipath Scheme:'अग्निवीरों' को लेकर Jayant Choudhary का उद्योगपतियों से सवाल | वनइंडिया हिंदी|*News
    Jayant Chaudhary question to industrialists on announcement of jobs to Agniveers

    जयंत चौधरी ने एक ट्वीट में लिखा, "जो कॉरपोरेट्स दबाव में घोषणा कर रहे हैं कि वह अग्निवीरों को नौकरी देंगे, वह पहले यह खुलासा करें कि अभी आपने कितने सैनिकों को नौकरी दी है? अग्निवीरों को नौकरी देने से पहले मुझे लगता है कि आपको सशस्त्र बलों के सीनियर्स को प्राथमिकता देनी चाहिए।"

    आनंद महिंद्र ने ट्वीट में क्या कहा ?

    उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोमवार को ट्वीट किया, ''अग्निपथ कार्यक्रम के विरोध में हुई हिंसा से दुखी हूं। जब पिछले साल इस योजना पर विचार किया गया था, तो मैंने कहा था और उस बात को मैं दोहराता हूं- अग्निवीरों का अनुशासन और कौशल उन्हें रोजगार के योग्य बना देगा।'' महिंद्र ने आगे कहा, 'महिंद्रा समूह ऐसे प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं की भर्ती के अवसर का स्वागत करता है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+