IPS ने शेयर की हाथी की फोटो, लोगों को दिया टास्क- दूसरा मास्क ढूंढकर बताएं

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ चेहरे पर मास्क भी बहुत जरूरी है। संक्रमण से बचने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री तक लोगों को मास्क की अहमियत बताते हुए आवश्यक रूप से इसका इस्तेमाल करने की अपील कर चुके हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग बिना मास्क पहले बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों को समझाने के लिए उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लोगों को तस्वीर के जरिए एक टास्क भी दे दिया।

'अब तो गजराज भी समझ गए.... एक नहीं दो मास्क पहने हुए हैं'

'अब तो गजराज भी समझ गए.... एक नहीं दो मास्क पहने हुए हैं'

दरअसल, आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने ट्विटर पर एक हाथी की फोटो शेयर की है। कैप्शन में लिखा है, ''अब तो गजराज भी समझ गए.... एक नहीं दो मास्क पहने हुए हैं! Find the second mask''। इस फोटो में माला और मास्क पहले एक हाथी एक चार पहिया गाड़ी पर खड़ा। पीछे पुलिस बूथ है और कुछ पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं। कुल लोग हाथी और गाड़ी को सजाने का काम कर रहे हैं। लोगों को जागरुक करने के लिए हाथी को एक नहीं बल्कि दो मास्क पहनाए गए हैं, लेकिन इनमें से एक मास्क ध्यान से देखने पर ही दिखेगा। इसलिए नवनीत सिकेरा ने इसे लोगों से ढूंढने के लिए कहा। हालांकि, जल्दी ही लोगों को मामला समझ आ गया और उन्होंने हाथी को पहनाया गया मास्क ढूंढ लिया।

2 हजार लोगों ने दिया जवाब

2 हजार लोगों ने दिया जवाब

बता दें, लोगों को जागरुक करने के लिए हाथी को दो मास्क पहनाए गए हैं। एक मास्क उसके मुंह पर और एक सूंड़ पर लगाया गया है। आईपीएस की इस फोटो ट्विटर पर करीब 60 हजार लोगों ने पसंद किया है। वहीं, करीब 10 हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि करीब 2 हजार लोगों ने फोटो पर जवाब दिया है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं आईपीएस नवनीत सिकेरा

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं आईपीएस नवनीत सिकेरा

बता दें, आईपीएस अफसर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आईपीएस नवनीत सिकेरा अक्सर यूपी पुलिस के जवानों की पॉजिटिव कहानियां अपने फेसबुक पोस्ट पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में नवनीत सिकेरा के जीवन पर बनी वेब सीरीज 'भौकाल' भी रिलीज हुई है, जिसे काफी सराहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+