लखनऊ में कच्छा बनियान गिरोह की दस्तक, आधी रात को पुलिस बनकर लूट ले गये लाखों

लखनऊ। कुख्यात अपराधी गैंग कच्छा बनियान गिरोह ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की राजधानी में अपनी दस्तक दी है। लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में लुटेरो ने आधी रात को ठेकेदार के घर धावा बोलकर लूटपाट की है।

robbery


गुरुवार देर रात घर की दीवार फांदकर घुसे लुटेरों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए दरवाजा खुलवाया। वहीं जब दरवाजा खुला तो लुटेरों ने परिवार वालों को एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद 37 हजार रुपए नगद और लाखों रुपए के जेवरात लेकर लुटेरे चंपत हो गये।

लखनऊ के आधारखेड़ा निवासी मदन और उनकी पत्नि सहित दो बच्चों और उनकी दादी मां को लुटेरों ने बंधक बना लिया था। मदन के भाई विजय ने बताया कि देर रात करीब 12 बजे घर में घुस आये। विजय ने बताया कि लुटेरों ने कच्छा बनियान पहन रखा था।

वहीं मदन ने बताया कि उन्होंने लुटेरों की घर में घुसते ही पुलिस को सूचना दी थी। यही नहीं सूचना देने के बाद उन्होंने मोबाइल फोन की स्क्रीन उलटकर बिस्तर के नीचे रख दिया था ताकि लुटेरों को फोन आने पर स्क्रीन की लाइट से पता नहीं चले।

विजय का कहना है कि पुलिस की जीप आयी तो लेकिन उनके घर से कुछ दूर ही रुक गयी। अगर पुलिस उसी वक्त आ जाती तो लुटेरों को पकड़ा जा सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+