योगी सरकार की कार्यशैली की उद्योगपतियों ने की सराहना, बोले- डबल इंजन सरकार का उम्मीद से ज्यादा मिला फायदा

लखनऊ, 03 जून: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शानदार आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे उद्योगपतियों ने योगी और मोदी के डबल इंजन सरकार के काम की जमकर तारीफ की। योगी सरकार के रिएक्शन टाइम की जमकर सराहना करते हुए उद्योगपतियों ने एक सुर में कहा कि एक उद्योग लगाने के लिए जो बातें जरूरी होती हैं उसका पूरा ख्याल सरकार ने रखा और समय रहते हर तरह की क्लियरेंस दी गई।

Industrialists appreciated the working style of Yogi government in up investors summit

Recommended Video

    UP Investors Summit 2022 | Narendra Modi | Yogi Adityanath | वनइंडिया हिंदी | #News

    मोदी की तरह ही योगी में देश को आगे ले जाने का जुनून

    अडानी ग्रुप के मालिक और मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है की मुझे 2 महान नेताओं के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मोदी जी के साथ उस समय से काम किया है जब वो गुजरात के सीएम थे। पीएम मोदी ने न्यू इंडिया के विजन को आगे ले जाने वाला काम किया है। आप हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। योगी की तारीफ करते हुए अडानी ने कहा की आपके साथ काम करने का अनुभव काफी शानदार रहा। 17 हजार करोड़ से ज्यादा निवेश कर रहा है जिससे 30 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी। योगी और मोदी के राष्ट्र को बिल्डिंग करने की जुगलबंदी अन्य राज्यों के लिए नजीर बनेगा।

    डबल इंजन की सरकार का यूपी को मिल रहा फायदा

    योगी सरकार की तारीफ करते हुए आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने कहा कि, इस समिट का आयोजन इस तरह के समय में हो रहा है जब मोदी सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हिंडाल्को जैसी कंपनी यूपी में बेहतरीन काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के विकास में 11 स्कूल चलाए जा रहे हैं। इसमें 10 हजार से बच्चों को शिक्षा मिल रही है। डबल इंजन की सरकार की वजह से उत्तर प्रदेश में विकास हों रहा है। उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में पहले सुधार हुआ है।

    40 सालों में इतनी तेजी किसी सरकार में नहीं दिखी

    एक अन्य उद्योगपति निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि इस कार्यक्रम में आना हमारे लिए गर्व की बात है। डबल इंजन की सरकार का कायल हूं। यूपी सरकार के साथ बात करने से पहले मन में काफी डर था। 40 वर्षों से बिज़नेस में हूं लेकिन जितनी तेजी से यहां काम हो रहा है वो काफी शानदार है। आज मैं आपको बताना चाहते हैं कि डेटा सेंटर का जल्द ही शुभारंभ होगा। 1000 करोड़ का निवेश हर साल करेंगे। हम यूपी सरकार के आभारी हैं की सरकार ने हमे काम करने का मौका दिया।

    विदेश के उद्योगपति ने भी की योगी की तारीफ

    फ्रांस के उद्योगपति ने मैथ्यू एरिस ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के निमंत्रण से काफी अच्छा लगा। उत्तर प्रदेश में जॉब के अवसर उपलब्ध करने का काम भी करेंगे। इससे नॉर्थ इंडिया के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। ऑक्सीजन प्लांट से काफी लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। आने वाले समय में हमारी कंपनी बिजनेस के विस्तार करने का काम करेगी। Let ग्रुप इंडिया में इन्वेस्ट करने के लिए उत्षुक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+