खालिस्तानी आतंकवादी Jagdev Singh Jagga लखनऊ से गिरफ्तार, असलहों की बड़ी खेप का MP में किया था आर्डर
Khalistan Terrorist Jagdev Singh Jagga Arrested in Lucknow, लखनऊ। खालिस्तान समर्थक आतंकवादी जगदेव सिंह जग्गा को पंजाब और लखनऊ की क्राइम ब्रांच ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के इनपुट पर की गई है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने हाल में जगदेव सिंह जग्गा के एक साथी को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ के बाद पुलिस को जगदेव के लखनऊ में होने की बात बताई थी। इस इनपुट के आधार पर जगदेव सिंह जग्गा को पुलिस ने सचिवालय चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से पंजाब पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई।

मीडिया को जानकारी देते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त निलाब्जा चौधरी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने जगरूप सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने खालिस्तान समर्थक आतंकवादी जगदेव सिंह जग्गा के लखनऊ की तरफ जाने की जानकारी दी थी। इस इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर की टीम ने लखनऊ पुलिस से संपर्क साधा और जानकारी दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच व उत्तरी जोन की टीम सक्रिय हो गई और संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सचिवालय कालोनी चौराहे से जगदेव सिंह जग्गा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्ता में आया आतंकवादी पंजाब के फिरोजपुर फतेगढ़ सबरा का रहने वाला है। उसकी तलाश पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की पुलिस कर रही थी।
पम्मा और मलतानी का दाहिना हाथ है जग्गा
पुलिस पूछताछ में पता चला कि जगदेव सिंह जग्गा, खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा एवं मलतानी सिंह का दाहिना हाथ है। जग्गा पंजाब में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के कई मामलों में वांछित है। अमृतसर समेत अन्य जिलों में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत करीब नौ मुकदमे हैं। जग्गा दो बार गुरदासपुर जेल में सजा भी काट चुका है। बताया जा रहा है कि जग्गा आतंक फैलाने के लिए टेरर फंडिंग से असलहों की खेप खरीदता और सप्लाई करता था। उसने कुछ माह पूर्व मध्य प्रदेश से असलहों और कारतूस की खरीद-फरोख्त भी की थी।
मध्य प्रदेश में किया असलहों की खरीद का आर्डर
हाल ही में हुए फंडिंग से इन दोनों ने मध्य प्रदेश में जाकर असलहों की बड़ी खेप आर्डर किया था। इस बात की जानकारी जब पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की गई। साथ ही मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब और पंजाब से इंग्लैंड व जर्मनी तक के सभी तार खंगाले गए। इसके बाद कड़ियों को जोड़ते हुए जगरूप को गिरफ्तार किया गया। वहीं जगदेव सिंह जग्गा की तलाश शुरू की गई। पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह और दरोगा परमिंदर सिंह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम जग्गा का पीछा कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications