जहरीली शराब पीने से यूपी के ऐटा में 17 से अधिक की मौत, दर्जनों भर्ती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गयी। प्रशासन की लापरवाही के चलते एक बार फिर से जिस तरह से इतने घर उजड़े हैं उसके बाद औपचारिक जांच शुरु कर दी गयी है। एटा जिले के अलीगंज इलाके में हुए इस हादसे में 17 परिवार सूने हो गये जबकि तीन लोगों की आंख की रोशनी चली गयी है।

जहरीली शराब पीने से दर्जन भर से ज्यादा लोग बीमार पड़ गये हैं। हादसे के बाद जिला आबकारी अधिकारी, अलीगंज थानाध्यक्षस सीओ, आबकारी निरीक्षक सहित 10 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं अभी तक शराब माफिया पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पुलिस की शह पर अलीगंज में खेत में कच्ची शराब बनायी जाती थी और यहां हर रोज दर्जनों लोग शराब पीते थे।
लेकिन जिस तरह से शुक्रवार को लोगों ने यहां से शराब खरीदी तो उसके बाद पीते ही कई लोगों की हालत गंभीर हो गयी। पांच लोगों की देर रात मौत हो गयी जबकिक दो लोगों की अस्पताल पहुंचाया जिसमें से छह लोगों की सुबह मौत हो गयी। ऐटा, आगरा, सैफई में अभी भी दर्जनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के हंगामे के बाद शराब के सैंपल जांच के लिए इकट्ठे किये गये। लेकिन जिस तरह से पुलिस की शह में यह कच्ची शराब का रैकेट चल रहा था उसके बाद पुलिस की जवाबदेही अभी तक तय नहीं हो पायी है। यहां के एसएसपी अभी भी शराब माफिया को गिरफ्तार करने की बात कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications