भाजपा की जीत से खीज में मुलायम, कहा हिंदुओं का मोदी प्रेम बस 6 महीने का

mulayam singh yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया लोकसभा चुनाव में अपनी करारी हार से बिल्कुल हताश हो चुके हैं। पार्टी की हार से मुलायम नाराज है। मुलायम के निशाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, मंत्री और बेटे अखिलेश यादव है। अपने लोगों पर हमला करने के बाद मुलायम सिंह यादव ने भाजपा और मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। मुलायम ने कहा है कि बीजेपी के अंधाधुंध प्रचार के कारण हिन्दू मतदाताओं के भ्रमित होने से लोकसभा चुनाव में एसपी की पराजय हुई और छह महीने के अंदर हिन्दुओं का नरेन्द्र मोदी से मोहभंग हो जाएगा।

मुलायम ने हार पर सर्वेक्षण करने के लिए आज पार्टी विधायकों के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारण तलाशने की कोशिश की। सपा प्रवक्ता जनता को बीजेपी से सावधान करने में जुटे है। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि बारम्बार झूठ और फरेब की राजनीति नहीं चलती है। आजादी की लड़ाई के मूल्यों को निरर्थक करने की साजिश को कामयाब बनाया जा रहा है।

सपा ने माना कि लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के भारी प्रचार की वजह से हिन्दू मतदाता भ्रमित हो गये, जिसकी वजह से एसपी को पराजय का सामना करना पड़ा। लेकिन छह माह में मोदी की पोल खुल जाएगी और हिन्दुओं का उनसे मोहभंग हो जाएगा। आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मात्र पांच सीटों तक सिमट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+