BSP ने दिया हरिशंकर तिवारी के परिवार को झटका, दोनों बेटे और एक रिश्तेदार को पार्टी से किया निष्कासित

BSP ने दिया हरिशंकर तिवारी के परिवार को झटका, दोनों बेटे और एक रिश्तेदार को पार्टी से किया निष्कासित

लखनऊ, 07 दिसंबर: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने हरिशंकर तिवारी के परिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बड़ा झटका दिया है। मायावती ने हरिशंकर तिवारी के दोनों बेटे विनय शंकर तिवारी और पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही, हरिशंकर तिवारी के भांजे गणेश शंकर पांडेय को भी पार्टी से निकाल दिया है। तीनों को अनुशासनहीता के चलते पार्टी से निकाला गया है। बता दें, पंडित हरिशंकर तिवारी पूर्वी उत्तर प्रदेश विशेषकर गोरखपुर की राजनीति के मजबूत स्तंभ माने जाते है।

Harishankar Tiwari two sons Vinay Shankar and Bhishma Shankar Tiwari expelled from BSP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से की थी मुलाकात
भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी दो बार संतकबीर नगर से सांसद रहे हैं। तो वहीं, विनय शंकर तिवारी चिल्लूपार विधानसभा से बीएसपी विधायक हैं। गणेश शंकर पांडेय, हरिशंकर तिवारी के भांजे हैं और बीएसपी सरकार में विधान परिषद के सभापति रहे हैं। बता दें, कुछ दिनों पहले तिवारी के छोटे बेटे और चिल्लूपार विधानसभा सीट से बीएसपी विधायक विनय शंकर तिवारी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद ऐसी चर्चाएं शुरू हो गई ती कि हरिशंकर तिवारी का पूरा कुनबा बीएसपी का दामन छोड़कर सपा में जा सकता है।

अब हुई अनुशासनहीतना की कार्रवाई
हरिशंकर तिवारी के दोनों बेटे विनय शंकर तिवारी और पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी व भांजे गणेश शंकर पांडेय के खिलाफ अब अनुशासनहीनता के आरोप में कार्रवाई की गई है। इस बात की जानकारी बीएसपी के गोरखपुर के मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती दी। बीएसपी के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरखपुर मंडल सुधीर कुमारी भारती की तरफ से जारी निष्कासन पत्र में तीनों भाइयों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है। सुधीर भारती ने बताया कि विगत कुछ दिनों से यह लोग पार्टी के किसी कार्यक्रम में न तो रुचि ले रहे थे न ही सम्मिलित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+