खुशखबरी- यूपी में होगी 32 हजार खेल शिक्षकों की भर्ती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में बड़ी संख्या में खेल शिक्षकों की भर्ती शुरु होने जा रही है। जल्दी ही 32000 खेल व शारीरिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरु की जाएगी। प्रदेश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खेल शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है।

इस भर्ती के बाद प्रदेश के तकरीबन सभी प्राइमरी स्कूलों में एक खेल शिक्षक हो जाएगा। शिक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को शिक्षा विभाग ने शासन को भेज दिया है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में प्रदेश में 46 हजार अपर प्राइमरी स्कूलों में एक भी खेल शिक्षक स्थायी तौर पर नहीं हैं।
ऐसे में प्रदेश सरकार इतने बड़े स्तर पर भर्ती करके प्राइमरी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की कमी को पूरा करना चाहती है।इन भर्तियों में मुख्य रुप से बीपीएड डिग्रीधारकों को मौका दिया जाएगा। लंबे समय से बीपीएड शिक्षक स्थायी भर्ती की मांग कर रहे थे।
हाल ही में 72 हजार शिक्षकों की भर्ती में भी बीपीएड डिग्री धारकों को मौका नहीं दिया गया था जिसके चलते उनमें नाराजगी थी। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार आगामी चुनाव से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर लेगी। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने खेल के लिए 96.06 करोड़ रुपये का बजट रखा था जिसके तहत खेल शिक्षकों की भी भर्ती की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications