Lucknow Murder: BBD की छात्रा को शराब पार्टी में मारी गोली, गणेश पूजा के बाद दोस्त के फ्लैट गई थी निष्ठा

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार की देर रात को एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी तब मिली जब राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लड़की को मृत अवस्था में लाया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा BBD कॉलेज में पढ़ती थी और बुधवार रात दयाल रेसीडेंसी स्तिथि एक मकान में दोस्तों संग पार्टी करने गई थी।

बता दें कि 20 वर्षीय मृत छात्रा निष्ठां त्रिपाठी हरदोई की रहने वाली है। लखनऊ में निष्ठां BBD कॉलेज से बी कॉम आनर्स की छात्रा थी। उनके पिता संतोष तिवारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार को निष्ठां BBD कॉलेज मे आयोजित गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। यहां उसे आदित्य पाठक मिला। उन्होंने शिकायत में बताया कि आदित्य पाठक उनकी बेटी निष्ठां को काफी दिनों से परेशान कर रहा था।

girl student of BBD university Nishta tripathi shot in dayal residency of lucknow while party

बीती रात भी आदित्य पाठक उनकी बेटी को डरा-धमकाकर अपने साथ चिनहट थाना क्षेत्र के दयाल रेसीडेंसी में एक कमरे पर ले गया। मृत छात्रा निष्ठा के पिता अनुसार, अपने कमरे पर ले जाने के बाद आदित्य पाठक ने उनकी बेटी निष्ठां को गोली मार दी और मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित पिता संतोष के अनुसार, उन्हें इसकी सूचना लोहिया अस्पताल से मिली और जब वो अस्पताल पहुंचे तो बेटी की मौत हो चुकी थी।

उधर, पुलिस के अनुसार बीती रात करीब 3 बजे लोहिया अस्पताल से ही पुलिस को भी सूचना मिली कि एक लड़की को मृत अवस्था में लाया गया है और लड़की को गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर छानबीन की तो पता लगा कि घटना दयाल रेसीडेंसी के एक घर में हुई है।

जिसके बाद पुलिस उस घर पर पहुंची तो पता लगा कि वहां देर रात शराब पार्टी हुई थी। पुलिस को घर के किचन से शराब की बोतलें मिली। यही नहीं बल्कि देर रात घर मे कई युवा पार्टी कर रहे थे। इसके एलावा पुलिस को कारतूस का खली खोखा भी मिला। गोली अवैध पिस्टल से चलाई गई थी। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी आदित्य पाठक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+