छात्रा ने दोस्त को उधार दिए 15 हजार रुपए, वापस मांगने पर की ये करतूत
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक युवक ने छात्रा से पहले 15 हजार रुपए उधार लिए। जब छात्रा ने अपने रुपए वापस मांगे तो उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। वहीं, जब छात्रा ने साफ इनकार कर दिया तो छात्रा के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

क्या है पूरा मामला
काकोरी क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने बताया कि 2018 में दुबग्गा स्थित कौशल विकास मिशन कोचिंग सेंटर में दरियापुर निवासी मोहित मिश्र नाम का युवक आता था। वहीं दोनों में दोस्ती हुई थी। छात्रा ने भाई का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए मोहित से 10 हजार रुपए उधार लिए थे। कुछ महीने बाद छात्रा ने रुपए वापस लौटा दिए थे। कुछ समय बाद मोहित ने छात्रा से 15 हजार रुपए निजी काम के लिए उधार लिए।
रुपए वापस मांगने पर किया ये काम
छात्रा के मुताबिक, जब उसने मोहित से अपने रुपए वापस मांगे तो उसने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इनकार करने पर उसने छात्रा के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। छात्रा अपनी फोटो देख हैरान हो गई, उसने तुरंत मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। छात्रा के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम यादव ने बताया छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications