गैंगस्टर को मुंबई से ला रही यूपी पुलिस की गाड़ी MP में पलटी, अपराधी की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर फिरोज अली को पुलिस मध्य प्रदेश से लखनऊ ला रही थी। बैतूल में इनोवा गाड़ी एक हादसे का शिकार हो गई। नीलगाय के टकाराने से पुलिस की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में गैंगस्टर फिरोज की मौत हो गई, जबकि एक कॉन्स्टेबल का हाथ फ्रैक्चर हो गया। लखनऊ पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर फिरोज अली के ऊपर लूट, चोरी के छह मुकदमे दर्ज थे। कोर्ट ने फिरोज के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। यूपी पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया और रविवार को लखनऊ ला रही थी।

gangster firoz ali died in road accident after up police vehicle overturned

सड़क हादसे में गैंगस्टर की मौत

पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, गैंगस्टर फिरोज अली के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मुंबई से गिरफ्तार कर उसे लखनऊ लाया जा रहा था। पुलिस उसे इनोवा कार से लखनऊ लेकर आ रही थी। ग्वालियर-गुना हाईवे पर बैतूल में अचानक एक नीलगाय सड़क से गुजरी, जिससे लखनऊ पुलिस की कार के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी। हादसे में गैंगस्टर फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि
लखनऊ के सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद और सिपाही संजीव घायल हो गए।

गाड़ी पलटने के बाद मुठभेड़ में मारा गया था विकास दुबे

बता दें, हाल ही में यूपी के मोस्टवांडेट गैंगस्टर विकास दुबे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।​ कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को यूपी पुलिस मध्य प्रदेश से यूपी ला रही थी। रास्ते में यूपी पुलिस की गाड़ी पलट गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद गैंगस्टर विकास दुबे भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस के ऊपर गोली चलाने का भी प्रयास किया। मुठभेड़ में पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे को मौत के घाट उतार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+