वरिष्ठ सपा नेता और यूपी के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का न‍िधन, अखि‍लेश ने कहा- अपूरणीय क्षति

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का रविवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह वे बक्शी का तालाब स्थित डिग्री कॉलेज में रात्रि निवास कर रहे थे। यहीं पर उनका आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपने शरीर के अंग दान मेडिकल कॉलेज को किया है। यहां उनका शव दोपहर 1:00 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उन्होंने देह दान का संकल्प लिया था, इसलिए दोपहर बाद केजीएमयू की टीम उनके आवास पर पहुंचकर देहदान की प्रक्रिया पूरी की। भगवती सिंह के निधन की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए आज होने वाली महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भगवती सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास भी पहुंचे।

Founder member of Samajwadi Party and former UP minister Bhagwati Singh passes away

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट नें लिखा, 'समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य , पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री भगवती सिंह जी का लखनऊ में निधन, अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि!'

Founder member of Samajwadi Party and former UP minister Bhagwati Singh passes away

अखि‍लेश ने कहा- भगवती सिंह जी का निधन अपूरणीय क्षति

अखि‍लेश ने कहा, 'समाजवादी चिंतक एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह जी का निधन अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+