यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी महसूस होने पर कराया गया अस्पताल में भर्ती
यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी महसूस होने पर कराया गया अस्पताल में भर्ती
लखनऊ, 04 जुलाई: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता कल्याण सिंह को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बेचौनी महसूस होने पर कल्याण सिंह को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।
Recommended Video

बता दें कि कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल और यूपी के पूर्व सीएम भी रह चुके है। उन्हें रविवार को बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें लोहिया संस्थान मे भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके शरीर में सूजन भी है। पिछले सप्ताह भी कल्याण सिंह को लोहिया में भर्ती कराया गया था। खून की जांच में यूरिया व क्रिटिनिन बढ़ा है। प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है।
कल्याण सिंह का हालचाल लेने लोहिया अस्पताल पहुंचे सीएम योगी
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। बता दें कि बीजेपी नेता कल्याण सिंह को शरीर में सूजन की शिकायत होने के बाद कल देर रात डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications