गरीब और जरूरतमंद को मुफ्त में वैक्सीन लगवाने का ऐलान करे सरकार, अंबेडकर जयंती पर बोलीं मायावती
लखनऊ, अप्रैल 14: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अंबेडकर जयंती पर मीडिया को संबोधित किया। मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज के दिन ही बीएसपी की स्थापना हुई। बीएसपी बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ा रही है। इस दौरान मायावती ने कहा कि केंद्र और अन्य सभी राज्य सरकारों को गरीबों को मुफ्त वैक्सीन लगाने का ऐलान करना चाहिए।

Recommended Video
केंद्र सरकार ले मुफ्त वैक्सीन लगाने का निर्णय: मायावती
बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक कोविड-19 वैक्सीन लगाने को उत्सव के रूप में मनाने का जो विशेष अभियान चलाया है वो अच्छी बात है। लेकिन अगर ये उत्सव देश के गरीब और जरूरत मंद लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाने के रूप में मनाया जाता तो ज़्यादा उचित होता। मैं बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केंद्र और राज्य सरकारों से अनुरोध करती हूं कि वो आज पूरे देश में गरीब और जरूरत मंद लोगों को वैक्सीन मुफ़्त में लगाने का निर्णय लें और ऐलान करें।
प्रियंका गांधी ने भी किया नमन
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर बाबा साहेब अंबेडकर को नमन किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'बाबा साहेब अंबेडकर ने समता, सामाजिक न्याय, संगठन, शिक्षा व संघर्ष को एक मिशन बनाने की बात कही। हमारे जीवन का हरेक दिन बाबासाहेब के मिशन को पूरा करने के संघर्ष का दिन है। भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर को सादर नमन।'












Click it and Unblock the Notifications