कालाबाजारी की खबरें सरकार की नाकामी का प्रतीक, Akhilesh Yadav ने कहा
लखनऊ, अप्रैल 25: कोरोना वायरस महामारी के बीच कालाबाजारी की खबरें भी सामने आ रही है। प्रदेश से कालाबाजारी की खबरें सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा, 'कोरोना के भयावह काल में जब उत्तर प्रदेश व देश दवाओं व ऑक्सीजन तक के लिए तड़प रहा है, कालाबाजारी की खबरें सरकार की नाकामी का प्रतीक हैं।'

कालाबाजारी की खबरें सरकार की नाकामी का प्रतीक: अखिलेश यादव
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट करते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि, 'सपा की मांग, मुफ़्त जांच, मुफ़्त टीका, मुफ़्त इलाज। कोरोना के भयावह काल में जब उत्तर प्रदेश व देश दवाओं व ऑक्सीजन तक के लिए तड़प रहा है, कालाबाज़ारी की ख़बरें सरकार की नाकामी का प्रतीक हैं। सपा टीके के दामों में एकरूपता की जगह देशभर में त्वरित व मुफ़्त टीकाकरण की मांग करती है।'
सरकारी अव्यवस्था का खामियाजा जनता क्यों भुगते?
इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए योगी सरकार से सवाल पूछा था। अखिलेश यादव ने लिखा, 'उप्र की सरकार तत्काल कोरोना पीड़ितों के लिए घरों पर ऑक्सीजन का प्रबंध सुनिश्चित करे। मरीज तो मरीज है चाहे वह घर पर हो या अस्पताल में। भाजपा सरकार सत्ता का दंभ छोड़कर एक परिवारवाले की तरह सोचे। सरकारी आपूर्ति की अव्यवस्था का खामियाज़ा जनता अपनी जान देकर क्यों भुगते?'












Click it and Unblock the Notifications