लखनऊ: हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष की गाड़ी पर फायरिंग, दूसरी बार हुआ हमला

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भाजपा नेता की हत्या के बाद एक बार फिर हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के महानगर नगर अध्यक्ष विकास सिंह की एसयूवी पर अज्ञात हमलावरों ने बुधवार रात पिकनिक स्पॉट के पास फायर कर दिया। हालांकि हमले में विकास सिंह बाल-बाल बच गए। बता दें कि गोली गाड़ी के गेट पर लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गये।

firing on the vehicle of the city president of Hindu Yuva Vahini in Lucknow

जानकारी के अनुसार, मामला इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट रोड का है। यहां विकास सिंह अपने ऑफिस से इंदिरा नगर स्थित अपने आवास जा रहे थे। आरोप है कि दो बाइक सवार युवकों ने उनकी ओर फायर झोंक दिया गोली कार के गेट पर लगी और वह बाल-बाल बच गए। विकास सिंह हिंदू युवा वाहिनी भारत के महानगर अध्यक्ष होने के अलावा प्रॉपर्टी का भी काम करते हैं। कुछ दिन पहले उन पर कुछ लोगों ने हमला भी किया था। इसकी रिपोर्ट भी विकास सिंह ने दर्ज कराई थी। पिछले हमले से जोड़ते हुए विकास सिंह ने मुकदमा थाना इंदिरा नगर में दर्ज कराया है।

जांच में जुटी पुलिस टीम
वहीं सूचना मिलते ही एसपी ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए हैं। एसपी ट्रांस गोमती का कहना है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+