कानपुर: चुनाव जीतने के बाद विजय यात्रा निकालने वाले सपा विधायक इरफान सोलंकी और 500 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज
विधानसभा चुनाव जीतने वाले सपा विधायक इरफान सोलंकी के सिर पर जीत का भूत कुछ इस कदर सवार हुआ कि उन्होंने चुनाव आयोग के नियमों को ताक पर रखकर विजय यात्रा निकाल दी।
लखनऊ, 12 मार्च। 10 मार्च को घोषित हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों में एक बार फिर भाजपा ने बाजी मारी। प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से भाजपा 255 सीटें जीतने में कामयाब रही। वहीं दूसरे स्थान पर रही समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव जीतने वाले सपा विधायक इरफान सोलंकी के सिर पर जीत का भूत कुछ इस कदर सवार हुआ कि उन्होंने चुनाव आयोग के नियमों को ताक पर रखकर विजय यात्रा निकाल दी, जिसके बाद उन पर मामला दर्ज किया गया है।

काफिले के साथ चमन गंज पहुंचे सोलंकी
चुनाव जीतने के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी अपने समर्थकों और दर्जनभर गाड़ियों के काफिले के साथ कानपुर के रिहायशी इलाके चमन गंज पहुंचे। लोगों की भारी भीड़ को इकट्ठा होते देख पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस की बात मानने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। सोशल मीडिया पर अपनी रैली का वीडियो शेयर करते हुए सोलंकी ने अपने समर्थकों को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'एक बार फिर आपका विश्वास और आशीर्वाद मुझ पर बना रहा।'
यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस हुई कास्टिंग काउच की शिकार, बताया-लव सीन के दौरान उसने मुझे...
वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज हुई एफआईआर
सोलंकी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो से जानकारी जुटाकर सोलंकी और इस रैली में शामिल होने वाले उनके 500 अन्य समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर जैनेन्द्र सिंह तौमर ने कहा कि वीडियो के आधार पर पुलिस रैली में शामिल लोगों के बार में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
कानपुर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस रैली का वीडियो वायरल होने के बाद और वीडियो की सच्चाई की पुष्टि के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्द की गई। इसके अलावा प्रदेश में किसी और विजय यात्रा की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार इरफान सोलंकी को सीशामऊ निर्वाचन क्षेत्र से 11,325 वोट मिले।












Click it and Unblock the Notifications