मुलायम की खास बहू अपर्णा यादव से जुड़ी खास बातें
नयी दिल्ली। बड़े राजनीतिक घराने से संबंध होने के बावजूद सादगी से भरा जीवन, मधुर आवाज और मोहक छवि के साथ-साथ सामजसेवा ये पहचान है मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की, लेकिन उनके इस परिचय में एक नया अध्याय जुड़ता जा रहा है। अपर्णा की राजनीतिक पारी की शुरुआत हो चुकी है। वो समाजवादी पार्टी की टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ने जा रही हैं।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी और वरिष्ठ पत्रकार तथा वर्तमान में सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी अपर्णा एक मोहक छवि की मालकिन है। वो जितनी शांत हैं उतनी ही मधुर उनकी आवाज है। अपर्णा यादव फैमिली की इकलौती महिला हैं, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।
नेताजी के लिए खड़ी कर चुकी है मुश्किलें
अपर्णा अपने खुले विचारों से कई बार मुलायम सिंह यादव को मुसीबत में डाल चुकी हैं। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के असहिष्णुता पर दिए बयान को लेकर वो अपने ससुर के खिलाफ हो चुकी है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी की तारिफ कर उन्होंने सपाईयों की बोलती बंद कर दी थी। जब पीएम मोदी लखनऊ आए थे तब उस कार्यक्रम में कोई सपाई नहीं पहुंचा था, लेकिन अपर्णा वहां पहुंची थी, जिसे लेकर खूब चर्चाएं हुई थी।
कौन हैं अपर्णा यादव
मूल रुप उत्तराखंड की रहने वाली अपर्णा यादव का पूरा नाम अपर्णा बिष्ट यादव है। अपर्णा यादव की शादी 4 दिसंबर 2011 को मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव से प्रेम विवाद किया। प्रतीक यादव मुलायम की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं। उन्होंने मैनचेस्टर से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स से मास्टर किया है। वो सामाजिक संगठन हर्ष फाउंडेशन के साथ जुड़ी हुई हैं। वह महिलाओं के लिए कैंपेन चलाती हैं । अपर्णा एक क्लासिकल सिंगर हैं। वो कई बार सार्वजनिक मंच पर अपने आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications