फेसबुक पर हुआ प्यार, अमेरिका से शाहजहांपुर खिंची चली आई अमेरिकी दुल्हनियां
लखनऊ। सच कहतें हैं.. जो कहतें हैं, प्यार में सरहदें नहीं होती..
मैं 'हद' नहीं जानता...'बेहद' भी नहीं जानता..
किसी शायर की ये चंद लाइनें सच ही लिखी हैं तभी तो अकसर कहा जाता है कि प्यार किसी सरहद, किसी मजहब को नहीं मानता। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सामने आया है। प्यार की एक अनूठी कहानी इन दिनों यहां चर्चा का विषय बनी हुई है। जी हां फेसबुक पर 'फेस' देखकर एक अमेरिकी महिला शाहजहांपुर के एक लड़के के प्यार में 'बुक' हो गई। वो सात समंदर पार कर शाहजहांपुर आई और शादी कर लिया। दोनों खुशी-खुशी वैवाहिक जीवन जी रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमेरिकी महिला का नाम डोना ग्रोवल है। वो अमेरिका के डेलावेयर स्टेट की रहने वाली है। डोना की जुलाई 2011 में शाहजहांपुर के रहने वाले सलमान अख्तर से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। फेसबुक पर चैटिंग करते-करते दोनो ने फोन पर बात शुरु कर दी। अपनी अमेरिकी दोस्त डोना से बात करने के लिए सलमान दोस्तों से पैसे उधार लिया करता था। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। डोना को सलमान इतना पसंद आ गया कि उसने सलमान से शादी रचाने का फैसला कर लिया।
डोना भारत आ ताकि शादी से पहले वो अपने दोस्त और उसके परिवार की रजामन्दी ले ले और दोनों एक-दूसरे को समझ भी लें. यहां आकर डोना बेहद खुश हैं। डोना सिर्फ 180 दिनों का वीजा लेकर आई है। डोना का कहना है कि इन 180 दिनों में वो अपना बेहतरीन वक्त गुजारना चाहती है। आपको बता दें कि शादी के लिए दोनों परिवार तैयार है।
-
Pakistan ships: शांति दूत बनने चले पाकिस्तान को अमेरिका ने दिखाया ठेंगा, होर्मुज में 2 जहाजों को खदेड़ा -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications