कांग्रेस को अभी भी नहीं मिला है सीएम उम्मीदवार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए मुश्किलें अभी हाल फिलहाल खत्म होती नहीं दिख रही हैं। पार्टी प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए अभी भी उम्मीदवार की तलाश कर रही है। कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार की हाल फिलहाल घोषणा नहीं होने जा रही है।
चुनावी मौसम में अखिलेश के जवाब और विपक्ष पर प्रहार

इससे पहले शीला दीक्षित के नाम पर चर्चा हो रही थी कि वह पीके की सिफारिश पर यूपी की उम्मीदवार घोषित हो सकती हैं। उन्होने कहा था कि यूपी में ब्राह्मण उम्मीदवार होने से पार्टी को यूपी मे मदद मिल सकती है जहां बड़ी तादात में ब्राह्मण हैं। पिछले हफ्ते तक यह चर्चा थी कि वह यूपी की कमान संभाल सकती है।
अखिलेश बोले बसपा में टिकटों के दाम दोगुने हुए
लेकिन टैंकर घोटाले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उनके नाम का पत्ता यूपी में कट गया। कहा जा रहा है कि शीला दीक्षित ने खुद इस जिम्मेदारी को ना कह दिया है। पार्टी के कुछ लोगों का कहना है कि एफआईआर में उनके नाम के आने की वजह से यूपी से उनका पत्ता काटा गया है। लेकिन अभी तक इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस काफी जूझती नजर आ रही है। यहां तक कि पार्टी के भीतरखाने के बड़े नेता कह चुके हैं कि यूपी में पार्टी की लड़ाई काफी कठिन होगी। भाजपा यूपी में काफी सख्त तेवर के साथ आगे बढ़ रही है। बहरहाल इन सब के बीच यूपी में कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए अभी इंतजार करना होगा। देखने वाली बात है कि 2015 और बिहार चुनाव के बाद क्या पीके यूपी में कांग्रेस को जीवंत कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications