सामने आया यादव सिंह के साथ मुलायम सिंह के परिवार के कारोबारी रिश्ते
लखनऊ। नोएडा के भ्रष्ट इंजीनियर यादव सिंह के भ्रष्टाचार की जद में अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का परिवार भी आ गया है। यादव सिंह के भ्रष्टाचार में मुलायम सिंह यादव के भतीजे अक्षय सिंह घेरे में हैं।
महिलाओं पर फिर फिसली मुलायम की जुबान, बोले लीलावती नहीं थी खूबसूरत
दस्तावेजों में सामने आया है कि मुलायम सिंह यादव के भाई रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय सिंह ने यादव सिंह की कंपनी से बेहद कम दाम में शेयर खरीदे थे। अक्षय यादव ने यादव सिंह की कंपनी एमएन से 10000 हजार शेयर खरीदे थे।
अक्षय यादव समाजवादी पार्टी से सांसद हैं और उन्हों ने अपने चुनाव के दौरान इन शेयरों का जिक्र भी किया है। अक्षय ने इन शेयर को महज 10 रुपए में खरीदा था जिस वजह से करोड़ों के शेयर को उन्होंने महज लाख रुपए में खरीद लिया।
वहीं अक्षय यादव के यादव सिंह से कारोबारी रिश्ते सामने आने से विपक्ष ने मुलायम सिंह यादव पर हमला बोला है। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने सपा मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि इस भ्रष्टाचार के तार बसपा और सपा के मुखिया सहित आला नेताओं से जुड़े हैं।
सीबीआई जांच में बड़े बड़े लोगों का काला चिट्ठा खुलेगा। गौरतलब है कि यादव सिंह की कार से कुछ समय पहले 10 करोड़ रुपए नगद बरामद हुए थे। जिसके बाद से ही यादव सिंह के खिलाफ जांच शुरु हो गयी थी। यादव सिंह को 2013 में नोएडा का मुख्य इंजीनियर बनाया गया था।













Click it and Unblock the Notifications