अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- कृषि भूमि पर अप्रत्यक्ष कब्जा करना है असली उद्देश्य

लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक दोनों सदनों में पास हो गई है, तो वहीं, इस बिल के खिलाफ पूरे देश के किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। इस सबसे बावजूद केंद्र की मोदी सरकार कृषि बिल पर अपने पैर पीछे खींचने के लिए तैयार नहीं है। तो वहीं, शुक्रवार 25 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठन सड़कों पर उतर गए और बिल के खिलाफ सड़कों पर प्रर्दशन कर रहे है। इसी बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

ex cm Akhilesh Yadav criticised the Modi government at the Center on the agricultural bill

कृषि भूमि पर कब्जा करना है भाजपा का उद्देश्य: अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, 'आज देश के हमारे अपने किसानों के साथ हर नागरिक को खड़ा होना होगा। भाजपा सरकार एमएसपी व मंडी के नाम पर सारा ध्यान फसल की खरीद-फरोख़्त में लगा देना चाहती है, जबकि भाजपा का असली उद्देश्य कृषि भूमि पर अप्रत्यक्ष क़ब्ज़ा करना है। #25सितम्बर_भारतबंद #BharatBandh #NoMoreBJP'

Recommended Video

    Farmar Bill 2020 : देशभर में किसानों का चक्का जाम, Railway Track पर डटे आंदोलनकारी | वनइंडिया हिंदी

    किसान अपने ही खेत पर बन जाएगा मजदूर: प्रियंका गांधी
    वहीं, उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को ट्वीट करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसानों से एमएसपी (MSP) छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है।हम ये अन्याय नहीं होने देंगे। #BharatBandh'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+