यूपी चुनाव की तैयारी जोरों पर, युवाओं का वोटर लिस्ट में ना होना बड़ी चुनौती

लखनऊ। यूपी चुनावों की तैयारी के मद्देनजर आज मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने प्रेस कांफ्रेंस करके तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम पिछले तीन दिनों से यहां हैं और हम तमाम राजनीतिक दलों से मिल रहे हैं।

naseem zaidi

कौन हैं सुषमा स्‍वराज को झूठा करार देने वाली पाकिस्‍तान की मलीहा लोधी

जैदी ने बताया कि हमने लखनऊ में तमाम राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने निष्पक्ष चुनाव की मांग की है।

VIDEO: कुत्‍तों पर 'कुरुक्षेत्र', सरेआम मां-बेटी की जूतों से पिटाई, तमाशा देखते रहे लोग

राजनैतिक दलों की मुख्य मांगे

  • यूपी में निष्पक्ष चुनाव हों
  • मतदान केंद्र पर यूपी पुलिस के लोग हस्तक्षेप करते हैं, जिला पंचायत के चुनाव में देखने को मिला था, लिहाजा केंद्रीय बल तैनात हो
  • स्थानीय पुलिस वोटर्स को मतदाता केंद्र पर आने से रोकती है, लिहाजा यूपी पुलिस की बजाए दूसरी पुलिस तैनात हो
  • मतदान केंद्र पर दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम किए जाए
  • सभी मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए।
  • हमारे वोटर्स हर जगह से स्वतंत्र तौर से वोटिंग पोल तक पहुंच सके
  • प्रचार के लिए हमें पुख्ता व्यवस्था मुहैया कराई जाए

VIDEO: ड्रिलिंग मशीन से छेद करके आईफोन-7 में बना ऑडियो जैक!

दिव्यांगों के लिए होगी विशेष व्यवस्था

नसीम जैदी ने राजनैतिक पार्टियों की दिव्यागों के लिए खास व्यवस्था की मांग की तारीफ करते हुए कहा कि यह सराहनीय सुझाव है हम इस बात की कोशिश करेंगे कि दिव्यागों के लिए खास इंतजाम किए जाए।

केंद्र सरकार बंद करेगी घाटे में चल रहे 15 सरकारी उपक्रम, हजारों की जा सकती है नौकरी

वोटर लिस्ट बनाने का काम शुरु
इसके अलावा नसीम जैदी ने कहा कि जनगणना के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 13 करोड़ 80 लाख वोटर्स। हमारे पास सभी वोटर्स की फोटो हैं। वोटर लिस्ट बनाने का काम 15 सितंबर से शुरु हो चुका है।

विशेष कैंप में बनेगा वोटर कार्ड

जैदी ने कहा कि जिन लोगों का वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है वह 8-9 व 22-23 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाकर बनाया जाएगा। तमाम जगहों पर बूथ लेवल अधिकारी बूथ पर मौजूद रहेंगे जहां लोग अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।

18-19 वर्ष के सिर्फ 4 लाख युवा वोटर लिस्ट में

नसीम जैदी ने जो अहम चिंता जताई वह यह कि प्रदेश में 18-19 वर्ष की आयु के 94 लाख युवा हैं, लेकिन सिर्फ 4 लाख लोगों का ही वोटर कार्ड बना है।

जैदी ने कहा कि जनगणना के आंकड़ों के हिसाब से यह काफी कम हैं ऐसे में हम अपील करते हैं लोगों से अपना वोटर कार्ड जल्द बनावाए। युवाओं के साथ ही महिलाओं के वोटर कार्ड भी जनगणना के आंकड़ों के हिसाब से काफी कम है।

वोटर लिस्ट से नाम काटने का भी काम शुरु

वहीं जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में एक से अधिक बार है उनका नाम काटने का भी काम शुरु हो गया है। नसीम जैदी ने बताया कि हम जिस भी वोटर का नाम काटेंगे उन्हें व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा जिससे कि मतदान के समय उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो।

कालाधन-बाहुबल बड़ी चुनौती
जैदी ने प्रदेश में कालेधन व बाहुबल की भी आशका जताई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किया जाएगा कि कालेधन का इस्तेमाल ना हो। इस बाबत संबंधित विभागों के अधिकारियों से मुलाकात भी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+