IAS अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा होंगे उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव, आदेश जारी
लखनऊ, 29 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा होंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। दुर्गा शंकर मिश्रा आवास एवं शहरी विकास के सचिव यूपी कैडर के 1984 बैच के अधिकारी हैं। कानपुर आईआईटी के पास आउट दुर्गा शंकर मिश्रा इससे पहले केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर गए थे।

कल पदभार ग्रहण करेंगे दुर्गा शंकर
आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वह गुरुवार को पदभार ग्रहण करेंगे। दुर्गा शंकर मिश्रा यूपी के मऊ जिले के रहने वाले हैं। दुर्गा शंकर को आरके तिवारी के स्थान पर नियुक्त किया गया है। आरके तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे। दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के उत्तर प्रदेश काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह वर्तमान आवास और शहरी मामलों के सचिव हैं। वह दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के अध्यक्ष भी हैं।
भारत सरकार के कई पदों पर तैनात रहे चुके हैं दुर्गा शंकर
आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा भारत सरकार के विभिन्न पदों पर तैनात रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश में तैनाती के समय नियुक्ति एवं कार्मिक, कर एवं पंजीकरण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में तैनात रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications