आजम खान के बाद अब उनकी पत्नी तजीन फातिमा के खिलाफ इस मामले में शुरू हुई जांच
लखनऊ। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके खिलाफ पहले ही 80 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं, वहीं उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन अब आजम की पत्नी और राज्यसभा सांसद तजीन फातिमा के खिलाफ एक और मामले में जांच शुरू हो गई है।

जांच हुई शुरू
दरअसल, सपा शासन में कामधेनु योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत तजीन फातिमा ने रामपुर में दूध की डेयरी खोली थी। अब इस योजना की पात्रता और योजना के तहत दिए गए ऋण की जांच शुरू हो गई है। जिला स्तर पर गठित स्टैंडिंग कमेटी इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इस योजना के आवंटन में भ्रष्टाचार के संकेत मिले हैं। इसके लिए जिला स्तर पर स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया गया है।
आजम पर दर्ज हुए 80 मुकदमे
बता दें कि इससे पहले बुधवार को आजम खान, उनके करीबी पूर्व सीओ आले हसन खान सहित छह लोगों पर दो और मुकदमे दर्ज हुए हैं। इस तरह आजम के ऊपर अब तक 80 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आजम खान देश के पहले सांसद हैं, जिनके खिलाफ इतने मामले दर्ज हैं. बुधवार को नासिर और साजिद की शिकायत पर आईपीसी की धारा 452, 427, 448, 395, 504, 506, 323 और 120 B के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications