लखनऊ से सिंगापुर के लिए शुरु हुई डायरेक्ट फ्लाइट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सिंगापुर जाने वालों के लिए खुशखबरी है। अब लखनऊ से सिंगापुर के लिए सीधी उड़ान शुरु हो गयी है।

flight

गुरुवार से लखनऊ से सिंगापुर के लिए सीधी उड़ाने शुरु करने का ऐलान कर दिया गया है। पहली फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट से रात 9.45 बजे टाइगर एयरलाइंस रवाना की गयी है।

पहले विमान में 180 यात्रियों की क्षमता वाला विमान रवाना किया गया था। पहले दिन 168 यात्री रवाना हुए, विमान को राज्यमंत्री अभिषेक मिश्रा ने हरी झंड़ी दिखायी।

लखनऊ से यह विमान सेवा हफ्ते में तीन दिन उपलब्ध रहेगी। रविवार, मंगलवार और गुरुवार को रात नौ बजे ये विमान उड़ान भरेंगे।
यह यात्रा पांच घंटे पांच मिनट की होगी। विमान से दोनों ओर का किराया 19999 रुपए निर्धारित किया गया है। हालांकि यह किराया अभी ऑफर के तहत निर्धारित किया गया है जिसमें फेरबदल किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+