Coronavirus: निजामुद्दीन में जमात में शामिल हुए थे यूपी के 157 लोग, DGP ने दिए सबके टेस्ट कराने के आदेश

लखनऊ। दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में विदेशों से पहुंचे जमात के सदस्यों के संपर्क में आए उत्तर प्रदेश के 157 लोगों को पुलिस ने चिन्हित किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की तरफ से 18 जिला कप्तानों को जारी लिस्ट में इन लोगों से संपर्क कर उनका कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस लिस्ट में मुजफ्फरनगर के सर्वाधिक 28 लोग शामिल हैं, जबकि राजधानी लखनऊ के 20 लोगों ने भी इस धार्मिक आयोजन में शिरकत की थी।

DGP orders COVID19 tests of people who attended a religious gathering in Nizamuddin

Recommended Video

    Nizamuddin में Tablighi Jamaat के मरकज से Corona पर हड़कंप, जानिए पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    डीजीपी ऑफिस ने भेजी लिस्ट
    डीजीपी ऑफिस ने 18 जिलों के कप्तानों को भेजी लिस्ट में सभी लोगों पर तब्लीगी जमान के विदेश नागरिकों के हजरत निजामुद्दी मरकज में हुए धार्मिक आयोजन के दौरान संपर्क में आने का शक है। 157 लोगों में बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, भदोही, लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, मेरठ, बिजनौर, आगरा, वाराणसी, हापुड़, मथुरा, शामली और सीतापुर के लोग शामिल हैं। डीजीपी ऑफिस ने इन सभी लोगों का प्रत्मिकता पर मेडिकल टेस्ट कराने का निर्देश दिया है।

    धार्मिक सम्मलेन में शामिल हुए थे संक्रमित लोग
    बता दें दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए तब्लीगी जमात में अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हुए थे। इस आयोजन में लोगों को धर्म की शिक्षा देकर इसके प्रचार-प्रसार के लिए देश के अलग-अलग मस्जिदों में भेजा गया था। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में देश विदेश से करीब 1600 लोग जुटे थे। लॉकडाउन के बाद भी ये लोग छिपकर मरकज में ही रह रहे थे। इसके बाद जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो करीब 200 लोगों को क्वारंटाइन किया गया।

    दिल्ली में 25 मामले मिले पॉजिटिव
    बता दें सोमवार को दिल्ली में 25 मामले पॉजिटिव मिले। इनमें से 19 लोग तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। इस बीच केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पुलिस से निजामुद्दीन मरकज के मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है। दिल्ली सरकार का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि निजामुद्दीन मरकज के प्रशासकों ने कोरोना के खतरे को देखते हुए लागू लॉकडाउन की शर्तों का उल्लंघन किया है और यहां कोरोना पॉजिटिव के कई मामले सामने आए हैं। दिल्ली सरकार ने निजामुद्दीन मरकज के प्रबंधन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+