दादरी विवाद- अखलाक का परिवार मुआवजे से खुश, नहीं चाहता आगे की जांच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दादरी में अखलाक की हत्या के बाद जिस तरह से देशभर में कोहराम मचा था उसके बाद इस मामले में नया मोड़ आया है। अखलाक के परिवार वालों ने अब इस मामले में आगे की जांच से मना कर दिया है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कई परिवारों से मुलाकात की और इस मौके पर अखलाक के परिवार ने इस मामले की आगे की जांच से इनकार करते हुए कहा कि वह इस मामले में अभी तक जो कार्यवाही हुई और मुआवजे से संतुष्ट हैं।

अखलाक के भाई, मां और बेटे सहित परिवार वालों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अब इस मामले की आगे की जांच से मना किर दिया है। अभी तक अखलाक के परिवार को 45 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है।

गौरतलब है कि सितंबर माह में दादरी के बिसहाड़ा गांव में 50 वर्षीय अखलाकी की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। आरोप था कि अखलाक की हत्या गोहत्या के शक के चलते घर में घुसकर की गयी थी।

साथी ही अखलाक के छोटे बेटे दानिश को भी बुरी तरह से मारा गया था। हालांकि इलाज के बाद अब दानिश बेहतर है। आपको बता दें कि इस संसद सत्र में भी गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दादरी मामले का जिक्र करते हुए कहा था कि राज्य सरकार ने अपनी रिपोर्ट में कहीं भी दादरी मामले को सांप्रदायिक घटना नहीं कहा है और ना ही इस मामले में गोहत्या की बात का जिक्र हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+