Lucknow News: चीफ गेस्ट बनकर आई गाय ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच किया रेस्टोरेंट का उद्घाटन, VIDEO
Cow Inaugurated restaurant in Lucknow इस रेस्टोरेंट में ऑर्गेनिक खाना मिलेगा। यहां ऑर्गेनिक खेती से उपजे प्रोडक्ट्स से खाना मिलेगा। रसायन युक्त खाना नहीं मिलेगा।

Cow Inaugurates Restaurant: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया गया है। इस रेस्टोरेंट को उद्घाटन करने के लिए चीफ गेस्ट के रूप में कोई पुरुष या महिला नहीं आई थी। बल्कि इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन देसी गाय ने किया है।
उद्घाटन के बाद इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि रेस्टोरेंट का उद्घाटन एक गाय कर रही है। गाय यहां चीफ गेस्ट बनकर पहुंची थी। रेस्टोरेंट के मालिक ने किसी पुरुष या महिला को नहीं, बल्कि गाय को चीफ गेस्ट के रूप में बुलाकर उद्घाटन कराया।
उद्घाटन के दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया गया। शंखनाद के बीच गाय ने रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस बीच लोग तालियां बजाईं। यह रेस्टोरेंट बेहद खास है। यहां ऑर्गेनिक खेती प्रोडक्ट्स से खाना मिलेगा।
रेस्टोरेंट के संचालक और मैनेजर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नवाबों के शहर लखनऊ का पहला ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट है। यहां हर तरह का खाना मिलेगा। बता दें कि शैलेंद्र सिंह डिप्टी एसपी रहे हैं। कहा कि यहां लोगों को सेहत युक्त खाना मिलेगा।
उन्होंने कहा कि लोग आमतौर पर रसायन युक्त खाना खाते हैं। यह पहला रेस्टोरेंट होगा, जहां लोगों को पूरी तरह से ऑर्गेनिक खेती से बने प्रोडक्ट्स का खाना मिलेगा। जो लोगों के सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा।
यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में गजब का ऑफर! 158 Kg है वेट तो मिलेगा फ्री खाना, साथ में 20,000 कैलोरी का बर्गर












Click it and Unblock the Notifications