रेस्टोरेंट में गजब का ऑफर! 158 Kg है वेट तो मिलेगा फ्री खाना, साथ में 20,000 कैलोरी का बर्गर
हाई कैलोरी वाले फूड के मामले में एक चर्चित रेस्तरां की तस्वीरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा ये रेस्टोरेंट अपने कुछ खास ऑफर और ग्राहकों की दी जाने वाली सेवाओं को लेकर विवादों में भी रहा।

Photo: Heart Attack Grill
American Restaurant Heart Grill: यूएस का एक रेस्टोरेंट अपने खास तरीकों को लिए अक्सर सुर्खियां बटोरता है। इसका नाम भी कुछ ऐसा ही है। हार्ट अटैक ग्रिल सिरीज के रेस्टोरेंट यहां अपने आप में सामान्य रेस्टोरेंट से कई मायनों में अलग हैं। यहां "क्वाड्रपल बाईपास बर्गर" और "फ्लैटलाइनर फ्राइज" जैसे फूड आइटम बनते हैं। मोटापे की समस्या से जूझ रहे कस्टमर अगर यहां पहुंच जाएं तो उन्हें खाने की पूरी आजादी होती है।

158 Kg वजन वाले को फ्री खाना
हार्ट अटैक ग्रिल सिरीज के रेस्टोरेंट ने यूएस में अधिक वजन वाले कस्टमर के लिए एक खास स्कीम का ऐलान किया है। जिसके तहत अगर कोई ग्राहक 158 या इससे अधिक होगा तो उसे फ्री में फूड आइटम सर्व किए जाएंगे। ऐसे लोगों को रेस्टोरेंट में अपने मन के आइटम खाने की आजादी होगी।

रेस्टोरेंट की स्कीम पर विवाद
मोटापे से जूझ रहे लोगों को अगर उच्च कैलोरी का खाना मिल जाए तो वे बीमार हो सकते हैं। इससे बावजूद हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट्स की ओर से अधिक वजन वालों को इस तरह के खाने का ऑफर देने को लोग उचित नहीं मान रहे। रेस्टोरेंट की इस स्कीम ने यूएस में हलचल पैदा की। बड़े पैमाने पर उच्च कैलोरी मेनू आइटम से परे, रेस्तरां ने अपनी आकर्षक नीति और इसके भोजन से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर विवाद भी खड़ा किया।

निकोकाडो ने प्रमोट किया बर्गर
लोगों ने रेस्टोरेंट पर खाने की खतरनाक आदतों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। हाल ही में अमेरिकी इंटरनेट सेलिब्रिटी निकोकाडो एवाकाडो ने डबल बाईपास बर्गर की तस्वीरें साझा की। उन्होंने वेट्रेस को नर्सों और रसोइयों के रूप में डॉक्टरों के रूप में तैयार किया और एक 20,000 कैलोरो वाले बर्गर को प्रमोट किया।

रेस्टोरेंट के फूड आइडम की धूम
फास्ट-फूड आइटम की दुनिया में हार्ट अटैक ग्रिल ने धूम मचा दी है। बता दें कि अमेरिकन के डॉ. जॉन ने दिसंबर 2005 में इस रेस्तरां की स्थापना की। रेस्तरां कई बार विवादों में आया। डॉ. जॉन को कई समूहों और एजेंसियों का विरोध करना पड़ा। साल 2006 में अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने इसे बंद करने की चेतावनी भी दी। जिसके बाद से ये कई बार सुर्खियों में आया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications