प्रियंका गांधी ने कोरोना मरीजों की खातिर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भिजवाया ऑक्सीजन का टैंकर

लखनऊ। कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए कांग्रेस की महिला नेता व राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने मदद मुहैया कराई है। प्रियंका की ओर से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ऑक्सीजन का टैंकर भिजवाया गया है। इस ऑक्सीजन का इस्तेमाल मेदांता अस्पताल में मरीजों की मदद के लिए होगा। कुछ दिन पहले ही इस अस्पताल के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आॅक्सीजन का टैंकर भिजवाने के लिए कहा था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और आज वहां से लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए एक टैंकर ऑक्सीजन लाई गई।

covid 19 Oxygen Supply: Priyanka Gandhi sent Oxygen Tanker to Lucknow Medanta Hospital

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से बताया गया कि, ऑक्सीजन-टैंकर की व्यवस्था अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर की गई है। प्रियंका गांधी ने ऑक्सीजन की कमी से जूझते लखनऊ की मदद के लिए आह्वान किया था। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दूरभाष पर चर्चा के दौरान यह आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि, टैंकर रायपुर से लखनऊ के लिए 16 टन ऑक्सीजन लेकर पहुंचाया गया है।'

covid 19 Oxygen Supply: Priyanka Gandhi sent Oxygen Tanker to Lucknow Medanta Hospital

मालूम है कि, छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के मरीजों के उपयोग में आने वाली ऑक्सीजन के बाद बची अतिरिक्त ऑक्सीजन पिछले कई दिनों से अन्य राज्यों को उपलब्ध करा रही है। अन्य राज्यों में लोगों की जान बचाने के लिए 2706.95 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति छत्तीसगढ़ से 11 से 24 अप्रैल के बीच की गई है। इन राज्यों में गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।

प्रियंका की चिट्ठी की भी चर्चा
आज प्रियंका द्वारा ट्वीट की गई एक पोस्ट भी खासा चर्चा में है। कोरोना संक्रमण से खराब होते हालात के बीच प्रियंका गांधी ने लोगों की चिंताओं को जाहिर किया। इसके साथ ही डॉक्टर और नर्सों की प्रशंसा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+