बढ़ती महंगाई पर Priyanka Gandhi ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा- 'यही है मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक'
लखनऊ, जून 02: कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए कहा, ''अर्थव्यवस्था में आपदा और आपदा में अवसर' यही मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक है।' इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था।
Recommended Video

क्या यही है मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए कहा, विकास दर: -7.3, बेरोजगारी दर: 12%, दूसरी लहर: 1 करोड़ नौकरियां खत्म, 2020: 97% लोगों की आय घटी, पेट्रोल- 100रु, सरसों का तेल- 200रु, रसोई गैस- 809रु। ''अर्थव्यवस्था में आपदा और आपदा में अवसर' यही मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक है।'
भाजपाई चुनाव खर्च का बोझ जनता पर आ गया: अखिलेश यादव
इससे पहले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा, 'पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, दाल, सरसों, दूध और घी है महंगाई ने कमर तोड़ दी, फिर भी कहें सब चंगा सी। सुना है 30 दिनों में 16 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़े हैं। लगता है 'सेंट्रल विस्टा' के प्रधान-निवास, कार्यालय, महाविमान व भाजपाई चुनाव ख़र्च का बोझ जनता के टैक्स के कंधों पर आ गया है।'
सरकार ने जारी किया जीडीपी के आंकड़े
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को 2020-21 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के जीडीपी के आंकड़े जारी किए। सरकार द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, चौथी तिमाही के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था 1.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी। हालांकि पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी में 7.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
-
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: अब 35 दिन से पहले बुक नहीं होगा सिलेंडर? क्या है वायरल वीडियो का सच? -
New LPG Gas Connection: नया गैस कनेक्शन चाहिए? अब घर बैठे भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
LPG New Rules: बदल जाएगा आपका गैस कनेक्शन? PNG से इनकार किया तो क्या कट जाएगी LPG सप्लाई, समझें क्या है नियम -
LPG Crisis: क्या गैस संकट बिगाड़ेगा चार धाम यात्रा का प्लान? संकट के बीच कहां से आएंगे इतने लाख सिलेंडर? -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
LPG Gas Price in Delhi NCR: दिल्ली में LPG सिलेंडर के दाम कितने? इंडेन, HP और भारत गैस की पूरी रेट लिस्ट -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Indian Airlines Alert: पश्चिम एशिया जंग ने 12% फ्लाइट्स घटाईं, 3000 उड़ानें रद्द, क्या महंगे होंगे टिकट?












Click it and Unblock the Notifications