यूपी में राहुल-प्रियंका नहीं होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने के लिए पार्टी के यूपी में रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राहुल या प्रियंका गांधी को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने का सुझाव दिया था। ऐसे में कयास लगाये जा रहे थे कि वह यूपी में सीएम पद के रूप में पार्टी का चेहरा हो सकते हैं।
यूपी में कांग्रेस के लिए महागठबंधन की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं पीके

लेकिन कयासों के इस दौर के बीच कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने इन कयासों पर लगाम लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। यूपी में सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक इस बारे में किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया गया है।
मिस्त्री ने यूपी में बसपा के साथ गठबंधन से भी साफ इनकार करते हुए कहा कि पार्टी बसपा के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेगी। मधुसूदन मिस्त्री ने ब्लाक अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी।
इस बैठक में 685 ब्लाक अध्यक्षों में से 582 ब्लाक अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में फैसला लिया गया कि आधा दर्जन जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा इसके साथ ही बाहरी लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा। माना जा र हा है कि राहुल गांधी अगले महीने 30 हजार से अधिक कैडर की बैठक लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications