उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाएं, लखनऊ का तापमान 2 डिग्री
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य जिलों में गुरुवार सुबह धूप निकलने से लोगों को कोहरे और ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर देखा जा रहा है। बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे राजधानी में काफी गलन महसूस की गई।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी रात के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। लखनऊ का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
लखनऊ के अलावा गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद 6.2 डिग्री, कानपुर का 5.2 डिग्री और गोरखपुर का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications