CM Yogi: बिजली चोरों के खिलाफ एक्शन के मूड में UPPCL, जानिए क्या है तैयारी

UP News: उत्तर प्रदेश में यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली के बकाएदारों को पकड़ने के लिए अब नई कवायद शुरू करने का फैसला किया है। यूपीपीसीएल प्रत्येक जिले में पांच ऐसे फीडरों की पहचान करेगा जहां सबसे ज्यादा बिजली चोरी हो रही हो। इसका मकसद बिजली चोरी का पता लगाने और बेईमान उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करना है।

यूपी पावर

यूपीपीसीएल के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल ने शक्ति भवन में बैठक में अधिकारियों को निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि नोएडा जैसे क्षेत्रों में लाइन लॉस अधिक हो। लाइन लास वाली

उन्होंने कहा कि राज्य में 400 उच्च राजस्व-हानि वाले वितरण फीडरों की पहचान की गई है, ताकि उन फीडरों पर कुल तकनीकी और वाणिज्यिक घाटे (एटी एंड सी) को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति प्रदान करने के लिए बिजली चोरी के खिलाफ निरंतर अभियान चलाना जरूरी है।

गोयल ने कहा, "यूपीपीसीएल और सतर्कता टीमों को उच्च-नुकसान वाले फीडरों के तहत परिसरों पर संयुक्त छापेमारी करनी चाहिए और संभावित मीटर-छेड़छाड़ का पता लगाने के लिए संदिग्ध परिसरों में चेक मीटर भी स्थापित करना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि ईमानदार उपभोक्ताओं के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए लेकिन बेईमानों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+