भाजपा सोशल मीडिया और आईटी वर्कशॉप में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, कही ये बातें
लखनऊ, 06 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'भाजपा सोशल मीडिया और आईटी वर्कशॉप' को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर पेगासस को लेकर एक मुद्दा बनाकर देश की संसद को बदनाम करने की कोशिश की गई। करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी संसद नहीं चलने दी गई। सीएम ने कहा कि जो लोग पेगासस के मुद्दे को उठा रहे हैं, उनके पास कोई तथ्य नहीं हैं।

योगी ने कहा- विपक्ष ने गलत मुद्दे को लेकर सनसनी पैदा कर संसद नहीं चलने दी
सीएम योगी ने कहा कि देश के अंदर आंतरिक व आगे की रणनीति पर संसद पर चर्चा हो सकती थी। कोरोना से रोजगार पर पड़े असर पर भी चर्चा हो सकती थी, लेकिन विपक्ष ने गलत मुद्दे को लेकर सनसनी पैदा कर संसद नहीं चलने दी। लोकसभा चुनाव से पहले भी राफेल का मुद्दा उछाला गया था, लेकिन जनता ने विपक्ष के आरोपों को नाकारा था। हर संसद सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा एक नया मुद्दा उछाला जाता है, जिससे चुनाव को प्रभावित किया जाता है।
सीएम ने कहा- यूपी के अंदर कोई घटना होती है तो...
सीएम ने कहा कि यूपी के अंदर कोई घटना होती है तो लोकल लोग कम, अन्य राज्यों व देशों से ट्रायल शुरू हो जाता है, जबकि इनका यूपी से कोई लेना-देना नहीं होता। उन्होंने कहा, 'किसी ने सोचा था कि कश्मीर से धारा 370 हट सकती है। क्योंकि वोट बैंक सबको प्यारा था, लेकिन हमारे यशस्वी नेतृत्व ने इस धारा को समाप्त करके 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को साकार किया।' उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि का मामला इतना शांतिपूर्ण ढंग से निपट सकता था, कोई नहीं सोचता था, लेकिन ऐसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications