लखनऊ जहरीली शराब कांड: छह की मौत के बाद कमिश्नर सुजीत पांडेय पर गिरी गाज, योगी सरकार ने हटाया
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में जहरीली शराब पीने से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में योगी सरकार ने कार्रवाई करते हुए लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय को हटा दिया है। उनकी जगह डीके ठाकुर को नियुक्त किया गया है। बता दें, 13 नवंबर को बंथरा में 12 जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। इसके साथ मजिस्ट्रेट की टीम और आबकारी की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी घटना का मुआयना किया।
Recommended Video

जहरीली शराब पीने से हुई थी छह लोगों की मौत
बंथरा के लतीफनगर और रसूलपुर गांव में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने लापरवाही बरतने के आरोप में इंस्पेक्टर बंथरा रमेश रावत, दरोगा गोपी श्याम और सिपाही प्रभाशंकर प्रजापति को निलंबित कर दिया था। देर रात योगी सरकार ने कार्रवाई करते हुए लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय को हटा दिया है। बता दें, रसूलपुर निवासी कोटेदार ननकऊ और देशी ठेका का सेल्समैन मानवेंद्र मिलीभगत कर अवैध रूप से शराब बेचते थे। शराब ठेके से पेटी लेकर ननकऊ उसमे केमिकल मिला कर अधिक मात्रा में शराब तैयार करता था, जिसकी बिक्री ननकऊ के घर से ही होती थी।
दो लोग अस्पताल में भर्ती
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार इस संबंध में इंस्पेक्टर बंथरा और बीट इंचार्ज को सूचना दी थी। अवैध शराब बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। जिसके नतीजे में 13 नवंबर को राजकुमार, मो. अनीस और सुंदरलाल रावत की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी। वहीं, शराब पीने से बीमार पड़े निर्मल, अजय और चुन्नी लाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अभी भी दो लोग सिविल और बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications