Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी चुनाव 2022: ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में CM योगी हैं आगे तो वहीं फेसबुक पर अखिलेश यादव का राज

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं के सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक) फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि किस नेता के किस प्लेटफॉर्म पर कितने फॉलोअर्स हैं।

21 फरवरी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अपने पूरे शबाब पर हैं। प्रदेश में 7 चरणों में होने वाले चुनाव में 3 चरणों की वोटिंग पूरी हो चकी है। यानी 403 में से 172 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। बचे हुए 4 चरणों की वोटिंग 7 मार्च तक समाप्त हो जाएगी और फिर आएगी नतीजों की बारी जो 10 मार्च को घोषित किये जाएंगे। विधानसभा चुनावों में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका देखने को मिल रही है। सभी पार्टियों के नेता अपनी रैली और चुनावी भाषणों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। रोड शो और चुनावी भाषणों को नेताओं द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंड्स पर सीथे प्रसारित किया जा रहा है। प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा वोटरों तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए वे सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं के सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक) फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि किस नेता के किस प्लेटफॉर्म पर कितने फॉलोअर्स हैं।

up leaders

योगी आदित्यनाथ- बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने फॉलोअर्स की संख्या के मामले में ट्विटर पर एकछत्र राज कर रखा है। योगी आदित्यनाथ के सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और बसपा सुप्रीमो मायावती से कहीं ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

एक जनवरी 2022 को योगी आदित्यनाथ के ट्विटर पर 1,73,79,413 जो की 20 फरवरी तक बढ़कर 1,77, 13, 658 हो गए हैं। मात्र 51 दिनों में योगी आदित्यनाथ के फॉलोअर्स की संख्या में 3,34, 245 का इजाफा हुआ है यानी प्रतिदिन योगी के खाते से 6,650 नए फॉलोअर्स जुड़े हैं।

अखिलेश यादव- 1 जनवरी 2022 को अखिलेश यादव के ट्विटर पर 1, 39,0,422 फॉलोअर थे, जो 20 फरवरी तक बढ़कर 1, 59, 4, 422 हो गए हैं। यानी 51 दिनों में उनके खाते से 2,04,000 नए फॉलोअर्स जुड़े हैं। यानि प्रतिदिन 4000 फॉलोअर्स।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: 'हंग असेंबली' की स्थिति में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए हम गठबंधन को तैयार- केजरीवाल

प्रियंका गांधी वाड्रा- प्रियंका के 1 जनवरी 2022 तक ट्विटर पर 45,14,516 फॉलोअर्स थे जो 20 फरवरी तक बढ़कर 46,00,373 हो गए हैं। 51 दिनों में उनके फॉलोअरर्स की संख्या में 85,857 की वृद्धि हुई है। यानि प्रतिदिन 1600 लोग उनके खाते से जुड़े हैं।

मायावती- बसपा सुप्रीमो मायावती के ट्विटर पर 1 जनवरी 2022 को 24,31,677 फालोअर्स थे, जो 20 फरवरी तक बढ़कर 25,01,016 हो गए हैं। यानी 51 दिनों में उनके खाते से 69,339 नए फॉलोअर्स जुड़े हैं. यानी हर दिन 1296 फॉलोअर्स।

वहीं, यदि फेसबुक की बात करें तो सीएम योगी के फेसबुक पर 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, अखिलेश यादव के 70 लाख और प्रियंका गांधी के 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि मायावती का फेसबुक पर कोई आधिकारिक रूप से सत्यापित पेज नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+