यूपी चुनाव: 'हंग असेंबली' की स्थिति में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए हम गठबंधन को तैयार- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश चुनावों में त्रिशंकु विधानसभा होती है तो भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए हम चुनावों के बाद गठबंधन करने को तैयार हैं।
लखनऊ, 21 फरवरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश चुनावों में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति होने पर अपना प्लान बताया है। केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि ऐसी स्थिति में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए हम चुनावों के बाद गठबंधन करने को तैयार हैं।

त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में हम गठबंधन को तैयार
लखनऊ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'यदि यूपी में त्रिशंकु विधानसभा होती है, तो हम सरकार के पास जाएंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए सभी गारंटी पूरी करवाएं। इसलिए सीटों की चिंता न करें, आप को बड़े उत्साह के साथ वोट करें।'
कुमार विश्वास के आरोपों पर क्या बोले केजरीवाल
वहीं, कुमार विश्वास द्वारा AAP के अलगाववादियों से संबंध के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा, 'गाजियाबाद के एक कवि ने सपना देखा कि केजरीवाल आतंकवादी हैं। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी, रॉ, एनआईए, सीबीआई, ईडी जैरी एजेंसियों को हटा दें और इनकी जगह उस कवि को बिठा दो। वह बताएगा कि कौन आतंकवादी है और कौन नहीं।
यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बाद ब्रिटेन में फैला चूहों का आतंक, टॉयलेट के रास्ते घरों में घुस रहे बिल्ली के आकार के चूहे
मैं एक ऐसा आतंकवादी हूं जिससे भ्रष्टाचारी कांपते हैं
बॉलीवुड फिल्म 'शोले' के एक डायलॉग का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा, '100 मील दूर जब कोई भ्रष्टाचार करता है तो मां कहते ही बेटे सो जा वर्ना केजरीवाल आ जाएगा।' उन्होंने कहा, 'मैं एक ऐसा आतंकवादी हूं जिससे भ्रष्टाचारी कांपते हैं।' भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा, 'भाजपा और कांग्रेस ने 70 साल में काम किया होता तो काम के नाम पर वोट मांगते. अब केजरीवाल को आतंकवादी कहकर वोट मांगना होगा।'
Recommended Video
यूपी में चार चरणों का चुनाव बाकी
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कल अपने भाषण में सभी साइकिल वालों को आतंकवादी कहा था, यह साइकिल चलाने वालों की बेइज्जती है। जब आप वोट दें तो भाजपा को बताएं कि आतंकवादी साइकिल चलाने वाले नहीं बल्कि वो हैं। बता दें कि यूपी में 7 चरणों में से तीन चरमों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। बचे हुए चरण के चुनाव 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को होगी। वहीं मतदान की गिनती 10 मार्च को होगी।












Click it and Unblock the Notifications