सीएम योगी के स्पष्ट निर्देश, 30 जून तक किसी को भी नहीं सार्वजनिक सभा की अनुमति
लखनऊ। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी को रोकने के लिए देश भर में पिछले एक महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 3 मई तक चलेगा। वहीं, प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। टीम-11 के साथ हुई बैठक में सीएम ने कहा कि प्रदेश में 30 जून तक कहीं पर भी कोई सार्वजिक सभा नहीं होगी।
Recommended Video

बता दें कि यूपी सीएम कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने के प्रयास में अपनी कोर टीम के साथ रोज करीब एक घंटा तक बैठक करते हैं। इस बैठक में अभी तक की स्थिति के साथ आने की योजना पर चर्चा होती है। टीम 11 की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अधिकारियों से कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए हर जिले में फोकस टीम बनाइए। किसी भी सूरत में वायरस के संक्रमण का प्रसार नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश मे 30 जून तक किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं दी जाए। इसके बाद भी स्थिति के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि कोरोना योद्धाओं के लिए पीपीई किट्स एन-95 मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि रमजान में कहीं भी भीड़ एकत्रित न होने और अन्य किसी भी प्रकार की नई गतिविधि न करने के भी निर्देश दिए हैं।
बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले दो महीने में पांच से दस लाख श्रमिकों के प्रदेश में पहुंचने की संभावना के मद्देनजर क्वारंटाइन के लिए जिलों में शेल्टर होम बनाए जाएं। क्वारंटाइन से भागने वालों पर मुकदमा दर्ज कराएं। उन्होंने सभी डीएम को अपने जिलों में मौजूद दूसरे राज्यों के श्रमिकों की सूची अपर मुख्य सचिव गृह को देने को कहा है। उन्होंने गोकशी के मामलों को सख्ती से रोकने और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ एनएसए लगाने को कहा है।
ये भी पढ़ें:- संक्रमण मुक्त प्रयागराज में फिर मिले तीन और कानपुर में 37 कोरोना पॉजिटिव, मुरादाबाद में एक की मौत












Click it and Unblock the Notifications