Bulandshahr की घटना पर सीएम योगी सख्त, रासुका और गैंगस्टर के तहत कार्रवाई के दिए निर्देश
Bulandshahr News, लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर जिले (Bulandshahr) में शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कठोर कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए है। सीएम ने दोषियों के खिलाफ रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर हर पीड़ित को बेहत इलाज देने के लिए कहा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने दोषी डिस्टीलरी के खिलाफ भी कठोरतम कार्रवाई का निर्देश दिया है।
Recommended Video

सिकंद्राबाद थाना प्रभारी समेत तीन निलंबित
सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवरों को देखते हुए बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सिकंदराबाद थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीक्षित कुमार त्यागी, चौकी इंचार्ज अनोखे पुरी और बीट कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
क्या है पूरा मामला
जहरीली शराब पीने से हुई मौत का यह मामला बुलंदशहर जिले के सिकंद्राबाद (Sikandrabad) थाना क्षेत्र के जीतगढ़ी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, जीतगढ़ी गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार (07 जनवरी) की शाम गांव में ही बिक रही शराब पी थी। शराब पीने के बाद से ही लोगों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि, सात लोगों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
क्या कहा डीएम ने...
शराब पीने से मरने वालों में सुखपाल (65), सतीश (45), कलुआ (40), सरजीत (45) शामिल हैं। वहीं अजय, ओमवीर, सुखपाल, गजे, प्रेम सिंह, पन्ना आदि की हालत गंभीर है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं, डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह गांव में पहुंचे। डीएम रविन्द्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चार लोगों की शराब पीने से मौत हो गई है। तो वहीं, अब इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि 16 लोग की हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications