CM योगी के OSD की सड़क हादसे में मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

लखनऊ, 26 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैंप कार्यालय गोरखनाथ मंदिर के प्रभारी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। मोतीलाल सिंह के निधन की सूचना से गोरखनाथ मंदिर परिवार में शोक की लहर है। सीएम योगी मोतीलाल सिंह के सड़क दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

CM Yogi Adityanath expresses condolences on passing away of OSD Motilal Singh in road accident

पत्नी की बहन के निधन की सूचना पर लखनऊ आ रहे थे मोतीलाल सिंह

बताया गया कि पत्नी की बहन की लखनऊ में निधन की जानकारी मिलने पर मोतीलाल सिंह गुरुवार की रात गोरखपुर स्थित पार्क रोड स्थित आवास से 11 बजे के करीब लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। मुण्डेरवा खजौला के पास उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक नील गाय आ गई, जिससे टकरा कर उनकी गाड़ी पलट गई। गाड़ी में उनकी पत्नी अगली सीट पर थी, एयरबैग खुल जाने से उन्हें कम चोट लगी। उधर, मोतीलाल सिंह पिछली सीट पर लेटे हुए थे, जिस वजह से वक बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार दिलाया, बाद में गुरुवार की रात 1.30 बजे के करीब गोरखपुर श्री गोरखनाथ चिकित्सालय लाए, जहां उनकी पत्नी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे मोतीलाल सिंह ने दम तोड़ दिया।

SDM के पद से रिटायर हुए थे मोतीलाल सिंह

बता दें, मोतीलाल सिंह मूल रूप से आजमगढ़ जिले के रहने वाले थे। वह पीसीएस अधिकारी थे और बांसगांव से एसडीएम के पद से रिटायर हुए। साल 2017 में जब गोरखनाथ मंदिर में सीएम कैंप कार्यालय खुला तो उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए प्रभारी के रूप में नियुक्त कर दिया। तभी से मोतीलाल सिंह यहां नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+